• Sat. Oct 17th, 2026

बारिश से धान, बाजरे और सरसों को नुकसान

Byvijay.singhal1233

Oct 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शुक्रवार रात से शुरू हुई शनिवार को भी अनवरत जारी रही। खेत में खडे़ बाजरे, धान की फसल गिरने और बोई सरसों तक को बारिश से नुकसान हुआ है। कृषि विभाग बारिश के थमने के बाद किसानों के नुकसान का आकलन करेगा। खेत में खड़ा बाजरा गिर गया और काटकर खेत पर रखा बाजरा भींग गया। बाजरे का दाना पानी में फूलने लगा है। किसानों का कहना है कि यदि बारिश का यह हाल एक दिन और चलेगा तो बाजरा एकदम बेकार हो जाएगा। उधर, धान की फसल पक गई थी, वह गिर गई। इससे किसान को नुकसान होगा। बोयी हुई सरसों के बीज के ४० प्रतिशत खत्म होने के आसार हैं। इनायतगढ़ निवासी किसान तेजपाल ने बताया कि इस बारिश से उन किसानों के आलू के बीज के भी खराब होने की आशंका है जो कि बो दिया गया था। जिला कृषि अधिकारी एके सिंह ने बताया कि बारिश थमने के आसार हैं। बारिश के थमते ही किसानों के नुकसान का आकलन कराया जाएगा। वहीं बारिश से निचले इलाकों में पानी भर गया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.