• Sun. Nov 8th, 2026

सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी ने परखी जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था

Byvijay.singhal1233

Jun 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए सीआरपीएफ के एडीजी और आईजी जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने रेड जोन में तैनात सीआरपीएफ की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर जवानों से फीडबैक लिया। साथ ही सभागार में बैठक कर अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिए। सीआरपीएफ के एडीजी वितुल कुमार, आईजी मनोज ध्यानी, एसएसपी श्लोक कुमार के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। एसएसपी ने उन्हें उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी दी। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के रेड जोन में तैनात सीआरपीएफ जवानों से सुरक्षा संबंधी फीडबैक लिया और उनकी समस्याएं जानीं। मंदिर परिसर एवं उसके आसपास की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें एसपी सुरक्षा राजकुमार अग्रवाल ने जन्मभूमि की सुरक्षा व्यवस्था का प्रेजेंटेशन दिया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मियों के कार्य की सराहना की और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। एसपी सुरक्षा ने बताया कि सीआरपीएफ एडीजी और आईजी ने सीआरपीएफ, सिविल पुलिस और पीएसी जवानों में आपसी सामंजस्य बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.