हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गुरु पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर श्रीधाम वृंदावन में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ा। अपने-अपने गुरु से आशीर्वाद लेने आए श्रद्धालुओं की वजह से प्रमुख मंदिरों पर भीड़ देखने को मिली। बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ का ऐसा आलम रहा कि लोग धक्का-मुक्की करते हुए आराध्य के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यही हाल प्रेम मंदिर का रहा। सुबह से ही वृंदावन की गलियों में राधे-राधे और जय गुरुदेव के जयघोष गूंजने लगे। बांकेबिहारी मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधा रमण मंदिर और प्रेम मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए। वहीं, विभिन्न आश्रमों और मठों में भी गुरु पूर्णिमा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
