• Mon. Jun 29th, 2026

रैली स्थल पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुनने को उमड़ा जनसैलाब

ByVijay Singhal

Apr 27, 2023
Spread the love
ब्यूरो चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएम के पहुंचने पर सांसद हेमा मालिनी ने उनकी स्वागत किया। उन्होंने बोलते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान सीएम के साथ मंच पर कराबी एक दर्जन नेता मौजूद रहे। सीएम योगी आदित्यनाथ मथुरा के सेठ बीएन पोद्दार इंटर कालेज, जनसभा स्थल पर पहुंचे। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। मथुरा: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को मथुरा में विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मथुरा के जवाहर बाग कांड की याद दिलाते हुए कहा कि पहले यह गुंडागर्दी का अड्डा हुआ करता था। अब स्थिति आपके सामने है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पहले कोसी कला में दंगा होता था। आज यहां पेप्सिको का प्लांट लग चुका है। जिस मथुरा-वृंदावन में कभी मांस-मदिरा की बिक्री होती थी, हमने उस पर पूरी तरह से रोक लगा दी। यहां की पवित्रता के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जा सकती। योगी ने कहा कि आजादी के बाद से विभिन्न सरकारों के कार्यकाल में लचर और भ्रष्टाचारयुक्त व्यवस्था ने मथुरा के विकास को रोक के रखा था। 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन और फिर ब्रज तीर्थ विकास परिषद के गठन ने मथुरा में समग्र विकास की कार्ययोजना को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। आज यहां 32 हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं चल रही हैं, जिस दिन ये योजनाएं धरातल पर उतर जाएंगी, उस दिन यहां द्वापर युग की भव्यता और दिव्यता दिखाई देगी।
उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद यूपी में 35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। अकेले ब्रज क्षेत्र में ही 50 हजार युवाओं को रोजगार मिलने जा रहा है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को यहां सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज मैदान में नगर निगम चुनाव के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं यहां एक बार फिर ट्रिपल इंजन की सरकार के लिए आप सभी से अपील करने आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये मेरा सौभाग्य है कि हमारी सरकार ने 2017 में मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन किया। ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन करके यहां के समग्र विकास की कार्य योजना को आगे बढ़ाने का काम किया गया है। आज भारत बदल चुका है, तो हम भी बदलाव की इस प्रक्रिया में मौन नहीं रह सकते। इन्फ्रास्ट्रक्चर के बड़े बड़े प्रोजेक्ट, एयरपोर्ट, आईआईटी, एम्स जैसे निर्माण आज निश्चित समय में पूरे होते हैं। विरासत का सम्मान होता है। काशी, अयोध्या, केदारनाथ, महाकाल का पुनरोद्धार होता है। ये नया भारत है। इस नये भारत के सामर्थ्य के साथ हमें यूपी के सामर्थ्य को जोड़ना है।
बिना भेदभाव विकास कार्यों को आगे बढ़ाया
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने बिना भेदभाव के विकास कार्यों को आगे बढ़ाया है। 38 हजार से अधिक परिवारों को आवास की सुविधा दी गई। यहां के 20 हजार से अधिक स्ट्रीट वेंडर को स्वनिधि योजना का लाभ मिला है। पहले गरीबों को उजाड़ा जाता था, व्यापारियों से रंगदारी वसूली जाती थी। आज गरीब को मकान और स्वनिधि का लाभ दिया जा रहा है। निराश्रित महिला, दिव्यांगजन, वृद्धजनों को पेंशन की सुविधा का लाभ दिया जा रहा है। 2017 से पहले पार्टी विशेष के लोग तमंचा लेके घूमते थे। आज युवाओं के हाथों में टैबलेट हैं। पहले शोहदों का आतंक होता था, आज सेफ सिटी है। पहले कूडे के ढेर होते थे, आज स्मार्ट सिटी हैं। पहले छिनैती, डकैती होती थी, आज आई ट्रिपल सी का गठन किया गया है, जहां से सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक की मॉनीटरिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार की एक ही युक्ति, अपराधियों और गंदगी से प्रदेश की मुक्ति मील।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.