• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा-वृंदावन में निकाय चुनाव मेयर पद के लिए 8 उम्मीदवार मैदान में कर रहे जनसम्पर्क

ByVijay Singhal

Apr 28, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में निकाय चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे ही राजनीतिक पार्टियों ने अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील कर रहे हैं। मथुरा- वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए 8 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें भाजपा से विनोद अग्रवाल, कांग्रेस के सिंबल से श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू, कांग्रेस पार्टी से समर्थित और निर्दलीय राजकुमार रावत, समाजवादी पार्टी से तुलसी राम शर्मा, आम आदमी पार्टी से प्रवीण भारद्वाज, बसपा से राजा मोहतसिम अहमद के अलावा निर्दलीय रमेश और बबिता हैं। पूर्व विधायक और कांग्रेस पार्टी समर्थित प्रत्याशी राजकुमार रावत प्रचार अभियान को गति देते हुए मतदाताओं के द्वार पहुंच रहे हैं। राजकुमार रावत दो बार बसपा से विधायक रहे। लेकिन निकाय चुनाव की घोषणा होते ही उनका बसपा से मोह भंग हो गया और लखनऊ पहुंच कर कांग्रेस का दामन थाम लिया। राजकुमार रावत मतदाताओं से मथुरा वृंदावन के विकास के लिए अपने चुनाव चिन्ह जीप पर वोट डालने की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी मथुरा में निकाय चुनाव के दौरान दो धड़ों में बंटी नजर आ रही है। पार्टी का एक धड़ा जिसमें पूर्व विधायक,जिला अध्यक्ष,महानगर अध्यक्ष सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेता हैं वह पूर्व विधायक राजकुमार रावत के साथ हैं और पार्टी के प्रदेश व राष्ट्रीय नेता राजकुमार रावत को हो पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बता रहे हैं। हालांकि राजकुमार रावत का चुनाव चिन्ह जीप है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ रहे श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू के साथ पार्टी के वह कुछ युवा चेहरे हैं जो वरिष्ठ नेताओं को मात दे कर उनकी राजनीति को खत्म करना चाहते हैं। बिट्टू को हालांकि पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से भी बर्खास्त कर दिया है लेकिन बिट्टू हाथ के पंजा चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव मैदान में हैं। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के मेयर पद के लिए कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने ठाकुर बांके बिहारी की चरण रज का तिलक कर वृंदावन में चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इससे पहले उन्होंने लुटेरिया हनुमान मंदिर की चौखट पर माथा टेका। गौरे दाऊजी आश्रम पहुंचे और वहां साधु संतों ने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। यहां से बिट्टू काफिले के साथ पैदल ही भगवान रंगनाथ मंदिर पहुंचे। यहां रवि गौतम, निर्भय पांडेय और शुभम समेत बड़ी संख्या में ब्रह्माण समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल मथुरा वृंदावन नगर निगम के 70 वार्डों में घर घर तक पहुंचने के लिए एक दिन में 6 वार्ड में जा कर प्रचार कर रहे हैं। विनोद अग्रवाल का प्रचार अभियान सुबह 7 बजे शुरू हो जाता है। जो कि देर शाम 8 बजे तक चलता है। 12 से 14 घंटे तक विनोद अग्रवाल कार्यकर्ताओं के साथ प्रचार कर के केंद्र और प्रदेश सरकार के साथ ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का जनता से आह्वान कर रहे हैं।
भाजपा के मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों को जिताने के लिए सांसद हेमा मालिनी भी प्रचार अभियान में कूद पड़ी। सांसद हेमा मालिनी ने दो दिन तूफानी दौरा कर मथुरा के विभिन्न वार्डों में जा कर प्रचार किया। सांसद हेमा मालिनी देहात क्षेत्र में भी गई और वहां भी नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासद पक्ष के प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील की। निकाय चुनाव के जरिए उत्तर प्रदेश में राजनीतिक जमीन तलाश रही आम आदमी पार्टी भी प्रचार अभियान में जोर दिखाकर अपनी ताकत का एहसास कराना चाहती है। आप के मेयर पद के प्रत्याशी प्रवीण भारद्वाज मथुरा के मतदाताओं को रिझाने के लिए उनके बीच जा रहे हैं। आप प्रत्याशी ने मतदाताओं से कहा जिस तरह दिल्ली में अरविंद केजरीवाल काम कर रहे हैं उसी तरह मथुरा में काम किया जायेगा। आप हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.