हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगर निगम के वार्ड 57 (बालाजीपुरम) की पार्षद श्रीमती प्रियंका चौधरी को उत्तर प्रदेश शासन के शहरी विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया गया। यह राष्ट्रीय नगर निकाय सम्मेलन दिनांक 3 एवं 4 जुलाई 2025 को मानेसर (गुरुग्राम), हरियाणा में आयोजित हुआ, जिसमें देशभर के नगर निकायों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। इस सम्मेलन में महापौर विनोद अग्रवाल के साथ प्रतिनिधित्व करते हुए पार्षद श्रीमती प्रियंका चौधरी ने मथुरा-वृंदावन की ओर से स्मार्ट सिटी परियोजनाओं, नगरीय स्वच्छता, अधोसंरचना विकास एवं नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर महत्वपूर्ण विचार रखे। सम्मेलन में उनकी सक्रिय सहभागिता ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम की सकारात्मक छवि को राष्ट्रीय पटल पर सशक्त रूप से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पार्षद श्रीमती चौधरी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मथुरा-वृंदावन नगर निगम के प्रतिनिधित्व के लिए आमंत्रित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह अवसर न केवल मेरे लिए, बल्कि पूरे नगर निगम और मथुरावासियों के लिए गर्व की बात है।मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रियंका चौधरी संपूर्ण उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र की पार्षदों में से एक हैं, और इसी कारण सम्मेलन में उन्हें विशेष रूप से ‘संवाद सम्मान’ से भी नवाजा गया। यह युवा नेतृत्व की ओर एक सराहनीय संकेत है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
