• Sun. Nov 8th, 2026

गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए निगम ने की यमुना के घाटों पर 36 गोताखोरों की तैनाती

Byvijay.singhal1233

Jun 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गंगा दशहरा पर्व को लेकर महानगर के यमुना घाटों पर होने वाली व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, एवं नगर आयुक्त जग प्रवेश द्वारा स्ट्रीमर के माध्यम से यमुना नदी के प्रमुख घाट बंगाली घाट राजा घाट स्वामी घाट विश्राम घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण का उद्देश्य गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा एवं स्वच्छता सुनिश्चित करना था। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने जिलाधिकारी को बताया कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन 36 गोताखोरों की तैनाती की गयी है। इसके अलावा श्रद्धालुओं के लिए लाइफ जैकेट एवं अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए जाएँगे। गहरे पानी वाले स्थलों पर चेतावनी बैनर लगाए जाएँगे। ध्वनि वर्धक यंत्रों के माध्यम से सतर्कता घोषणाएँ की जाएँगी। घाटों पर बैरीकेटिंग की जाएगी, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें। महिला एवं पुरुषों के लिए अलग अलग चेंजिंग रूम बनाए जाएँगे, जो पूर्ण रूप से कवर्ड होंगे। घाटों के दोनों ओर खोया-पाया शिविर स्थापित किए जाएँगे। शुद्ध पेयजल हेतु टैंकर एवं मोबाइल टॉयलेट्स लगाए जाएँगे। घाटों की सफाई हेतु विशेष टीमें तैनात की जाएंगी। नगर आयुक्त के अनुसार पर्यावरणीय दृष्टिकोण से नगर निगम इस पर्व को Zero Waste Event के रूप में आयोजित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्णतः रोक लगाई जाएगी। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने घाटों से लगी गलियों का भी निरीक्षण किया। वहाँ की स्वच्छता, जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी गई तथा समुचित सफाई के निर्देश संबंधित विभागों को दिए । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों दुकानदारों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे गंगा दशहरा पर्व के दौरान घाटों एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखें तथा प्रशासन का सहयोग करें । निरीक्षण में समाज सेवी गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी क्षेत्रीय पार्षद संतोष पाठक अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार प्रभारी मुख्य अभियंता अमरेन्द्र गौतम महाप्रबंधक जल मो. अनवर ख्वाजा नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोपाल बाबू गर्ग आदि उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.