हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुड़िया पूर्णिमा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए रेलवे द्वारा ट्रेनों के सुरक्षित परिचालन के लिए कंट्रोल रूम बनाया है। यहां से हर पल की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल भी इसकी निगरानी करेंगे। जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या एक पर स्थित वीआईपी कक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। सिविल प्रशासन के सहयोग से भीड़ प्रबंधन की व्यवस्था की गई है। इसके तहत पुराने एफओबी पर वन-वे व्यवस्था की गई है। नए एफओबी पर श्रद्धालुओं के आने जाने की व्यवस्था की गई है। इस बार प्रदेश के सभी 6 मंडलों के पुलिस बल को जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा में तैनात किया गया है। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन में बाटा गया है। एक जोन में गोवर्धन रेलवे स्टेशन, दूसरे जोन में जंक्शन और भूतेश्वर रेलवे स्टेशन, तीसरे जोन में छावनी और राया स्टेशन व चौथे जोन में कोसीकलां, छाता व वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन को रखा गया है। प्रत्येक जोन का प्रभारी थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। निगरानी के लिए एक निरीक्षक, 39 उप निरीक्षक, 4 महिला उप निरीक्षक, 331 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 7 महिला हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल मेला की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए क्यूआरटी का भी गठन किया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
