• Sun. May 10th, 2026

छटीकरा डालमिया फार्म में 128 मोर पंख और चिड़ियों के उजड़े घरौंदे, टीम को मिले सबूत

ByVijay Singhal

Sep 30, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के डालमिया फार्म हाउस में हरे पेड़ों की हत्या करने के मामले में हो रही जांच में रोज नए सबूतों पर काम किया जा रहा है। वन विभाग की टीम को मौके से राष्ट्रीय पक्षी मोर के 128 पंख मिले हैं। काफी संख्या में पक्षियों के टूटे हुए घरौंदे भी टीम के हाथ लगे हैं। इन सबूतों की आख्या वन विभाग के अधिकारी न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे। उनकी ओर से प्रयास किया जाएगा कि आरोपियों को जमानत न मिले। डालमिया फार्म हाउस में आरोपियों ने हरे पेड़ ही नहीं काटे हैं बल्कि राष्ट्रीय पक्षी मोर के प्राकृतिक आवास को भी उजाड़ दिया है। सैकड़ों पक्षियों के घरौंदों को भी तहस नहस कर दिया है। जांच टीम ने फार्म हाउस से मिले मोर पंखों को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर लिया है। हालांकि बड़ा सवाल यह भी है कि पंख तो मिले पर मोर किसी भी हालत में नहीं मिल पाए। इतने पंख कितने मोरों के उखड़े, उनका क्या हाल हुआ, टीम को इसका सुराग नहीं मिला है। यह रहस्य अब तक बरकरार है। टीम इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं आरोपियों ने ही तो मोरों को गायब तो नहीं कर दिया। वन विभाग की टीम अब तक मिले साक्ष्यों को जांच आख्या में शामिल कर चुकी है।
आख्या और सबूतों को प्रकरण की सुनवाई के दौरान वन विभाग की टीम कोर्ट में प्रस्तुत करेगी। रविवार को वन विभाग के अधिकारी दिन भर प्रकरण से जुड़ी आख्या को धार देने की तैयारी में जुटे रहे। बताया जा रहा है कि टीम के हाथ प्रकरण से जुड़े कई अहम सबूत और सीसीटीवी फुटेज लगे हैं। जो मुकदमे में नामजद आरोपियों की मुश्किल बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। इस मामले में वन विभाग ने एक मुकदमा थाना जैत में दर्ज कराया है। जबकि तीन मामले विभागीय स्तर पर दर्ज किए हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.