हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसाना और उसके अंतर्गत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के नदारद मिलने पर सीएमओ ने सख्त रुख अपनाया। सभी अनुपस्थित कार्मिकों का वेतन व मानदेय रोकने के आदेश जारी किए हैं। औचक निरीक्षण की शुरुआत सुबह 8.40 बजे सीएचसी बरसाना से हुई। निरीक्षण के समय चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रमादित्य तो उपस्थित मिले लेकिन उपस्थिति पंजिका की जांच में डॉ. पूजा सिंह, डॉ. स्मृति मिश्रा, डॉ. संदेश आरेख, डॉ. अखिलेश चतुर्वेदी समेत 13 डॉक्टर व पैरामेडिकल स्टाफ बिना अनुपस्थित पाए गए। इसके बाद सुबह 10.08 बजे पीएचसी नंदगांव के निरीक्षण में केवल एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित मिला जबकि चिकित्साधिकारी डॉ. दीपेन्द्र सिंह राजौरा और फार्मासिस्ट साहम अहमद ड्यूटी से नदारद थे। लापरवाही की पराकाष्ठा सुबह 10.28 बजे पीएचसी सांचौली में देखने को मिली, जो पूरी तरह बंद पाया गया। सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ ने अनुशासनहीनता पर संबंधितों का स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने सभी अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों के वेतन पर रोक लगाते हुए अस्पतालों को सुचारू रूप से संचालित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
