• Mon. Jun 29th, 2026

मथुरा जंक्शन पर कोच अटेंडेंट कर रहे थे सफेद कबूतरों की तस्करी, आरपीएफ ने इस तरह दबोचे दो तस्कर

ByVijay Singhal

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कोच अटेंडेंट कबूतरों की तस्करी करते पकड़े गए हैं। आरपीएफ टीम ने आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित नस्ल के 42 सफेद कबूतर बरामद किए है । दोनों आरोपी कोच अटेंडेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ट्रेन के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट तस्करी का काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक कोच अटेंडेंट शराब तस्करी के मामले में पकड़ा गया था । अब आरपीएफ टीम ने प्रतिबंधित नस्ल के सफेद कबूतरों को तस्करी के मामले में गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन में तैनात दो कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से टीम ने कार्टन बॉक्स में छिपाकर रखे गए 42 कबूतर बरामद किए हैं। कबूतरों से भरे दोनों कार्टन ट्रेन के एसी कोच बी 1 और बी 6 में रखे हुए थे। पकड़े गया आरोपी सुनील लोधी पुत्र दाताराम लोधी उम्र 25 वर्ष निवासी शमशाबाद रोड ग्राम अकबरपुर थाना ताजगंज B1 कोच में अटेंडेंट का काम कर रहा था। दूसरा आरोपी अनुराग चौहान पुत्र मुकेश सिंह चौहान उम्र 24 वर्ष निवासी माधव नगर कॉलोनी थाना हजीरा जिला ग्वालियर मध्य प्रदेश B6 कोच में अटेंडेंट था। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वह लुधियाना से सफेद कबूतर लेकर आते हैं। मथुरा, बड़ोदरा और रतलाम में सफेद कबूतर की सप्लाई करते थे। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सफेद कबूतर की अधिक मांग रहती है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के खरीदार ऊंची कीमत देकर सफेद कबूतर खरीदते हैं। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी, एस सी आरपीएफ जितेंद्र सिंह परिहार, एसआई जीआरपी कुलवीर सिंह तरार, हेड कांस्टेबल अजय पाल मीणा, कांस्टेबल धर्मेंद्र सिंह और अजय सिंह शामिल रहे।
ट्रेन के एसी कोच में तैनात कोच अटेंडेंट लगातार तस्करी के मामले में पकड़े जा रहे हैं । कुछ दिन पहले मथुरा में आरपीएफ और सीआरपी टीम ने एक कोच अटेंडेंट को शराब तस्करी के मामले में पड़ा था । कोच अटेंडेंट बिहार में शराब की सप्लाई देता था । ट्रेन यात्रियों को भी ऑन डिमांड शराब उपलब्ध कराता था। इसके अलावा हाल में ही आगरा कैंट जीआरपी टीम ने सोना तस्करी के मामले में ट्रेन के कोच अटेंडेंट को गिरफ्तार किया है। अब मथुरा  आरपीएफ ने कबूतर तस्करी के मामले का खुलासा किया है। मथुरा जंक्शन के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि गोल्डन टेंपल मेल ट्रेन के एसी कोच B1 और B6 से 42 सफेद कबूतर बरामद किए गए हैं। ट्रेन के B1 एसी कोच में तैनात अटेंडेंट और B6 एसी कोच में तैनात अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया है । दोनों अटेंडेंट लुधियाना से सफेद कबूतर लेकर आए थे। कबूतरों को कागज के कार्टन में बंद करके रखा गया था । मुखबिर से मिली सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए कबूतर बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।आरोपियों के खिलाफ निर्माण अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.