• Mon. Jun 29th, 2026

वृंदावन में ब्रह्मर्षि देवरहा घाट पर सुबह चला स्वच्छता अभियान, शाम को हुई यमुनाजी की महाआरती

ByVijay Singhal

Apr 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट पर यमुना महारानी की महाआरती की गई। इससे पहले दिन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान यमुना को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। साथ ही योग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अभियान वृंदा फाउंडेशन एवं वृंदावन बाल विकास मंच द्वारा चलाया गया। ब्रह्मर्षि देवरहा बाबा घाट पर सुबह महेश खंडेलवाल, योगाचार्य विष्णु गौतम और हास्य योगाचार्य राजेश अग्रवाल ने सभी को योग कराया। संचालन देवेंद्र शर्मा ने एवं अतिथियों का स्वागत मेघना चौधरी, प्रशांत शाह, अनूप शर्मा, आशुतोष गुप्ता, अरुण गोयल एवं डॉ. देव प्रकाश ने किया। योग शिविर का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद यमुना किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका संचालन डॉ. लक्ष्मी गौतम और कृष्ण मुरारी ने किया। शाम को घाट पर यमुना महारानी की महाआरती की गई। इसमें मुख्य रूप से महंत सुतीक्ष्णदास महाराज, जगदीश शर्मा गुरुजी, उप सभापति मुकेश सारस्वत, योगेश द्विवेदी मौजूद रहे। इससे पहले यमुना के शुद्धिकरण को लेकर संगोष्ठी में संत एवं विद्वजनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.