• Tue. Nov 3rd, 2026

लापता व्यापारी का सुराग न लगाने पर सीओ सिटी को लगी फटकार

Byvijay.singhal1233

Jul 18, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित चौक बाजार निवासी चांदी कारोबारी का पिछले 15 दिन से कोई सुराग नहीं लगा है। बृहस्पतिवार को व्यापारी की पत्नी पति को खोजने की गुहार लेकर एसएसपी के पास पहुंची। एसएसपी को जानकारी हुई तो वह भौंचक्के रह गए। उन्होंने तुरंत सीओ सिटी को फोन लगाकर फटकार लगाई और परिजन को व्यापारी को जल्द खोजने का आश्वासन दिया। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, महामंत्री शशिभानु गर्ग ने बताया कि चौक बाजार निवासी चांदी कारोबारी भोलानाथ को गायब हुए 15 दिन हो चुके हैं, लेकिन गोविंद नगर पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। बृहस्पतिवार को लापता व्यापारी की पत्नी पिंकी, बेटी पायल व्यापारी नेताओं के साथ एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। एसएसपी ने व्यापारी की खोज में एसओजी और स्वाट टीम को लगाने का आश्वासन दिया। एसएसपी के आश्वासन के बाद व्यापारी के पत्नी पिंकी कार्यालय के बाहर बेहोश हो गईं। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि व्यापारी नेता की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद मकान से लेकर द्वारकाधीश मंदिर तक के सीसीटीवी कैमरे तलाशे। गुमशुदा व्यापारी ने मिलन तिराहे पर कचौड़ी खाई। इस बात की पुष्टि कचौड़ी विक्रेता ने भी की है। इसके बाद व्यापारी का कोई सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से साफ नजर आ रहा है कि व्यापारी अपनी मर्जी से घर से गए हैं। वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़कर गए हैं। चूंकि मामले में कोई आपराधिक गतिविधि नजर नहीं आई, इसलिए एसएसपी को नहीं बताया। एसएसपी से मुलाकात करने वालों में मुकेश अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, उपाध्यक्ष रामचंद्र खंत्री, माधव गर्ग समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.