• Thu. Nov 5th, 2026

सीएम ने बनाया उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश- हेमा मालिनी

Byvijay.singhal1233

Nov 10, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। जबाहरबाग, कार्यक्रम में सांसद हेमामालनी ने अपने संबोधन की शुरूआत राधे राधे और हरे कृष्ण महामंत्र के जाप के साथ की। सांसद ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाया है।भारत का नया निर्माण हो रहा है। महिला सुरक्षा और गरीबों के हित के लिए कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सनातन संस्कृति की स्थापना में बहुत योगदान दिया है। मथुरा- वृंदावन में विकास हो रहा है। जल्द ही यमुना शुद्धिकरण का काम शुरू होगा। उन्होंने आगे कहा कि इस्कॉन से मेरा 30 से अधिक साल का नाता है। इस्कॉन के भक्तों ने ही ब्रज का पहली बार दर्शन करवाया और लीलाओं की जानकारी दी। नृत्य प्रस्तुतियों में मैं श्रीकृष्ण की लीलाओं को अभिनय के रूप में उतारने की कोशिश करती हूं।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.