• Sun. Nov 8th, 2026

मथुरा वृंदावन में जन्माष्टमी पर सफाई व्यवस्था रही ठीक

Byvijay.singhal1233

Aug 29, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा‌‌। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व कान्हा की नगरी में बड़े धूम-धाम से मनाया गया। बुधवार को नंद उत्सव मनाया गया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन व नगर निगम व्यवस्था में जुटे रहे। मेयर विनोद अग्रवाल व नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देशन में नेचर ग्रीन कंपनी की टीम विभिन्न जगहों से गाड़ियों के माध्यम कूड़ा उठाती हुई नजर आई। सड़कों व गलियों को स्वच्छ रखा गया। दिल्ली बदरपुर निवासी मीना शर्मा ने बताया बताया कि वह कई वर्षों से जन्माष्टमी पर मथुरा आती हैं लेकिन इस बार पहले की अपेक्षा सफाई व्यवस्था बेहतर रही है। परियोजना प्रबंधक अभिलाष चौधरी ने बताया जहां से भी गंदगी की सूचना मिली तुरंत गाड़ियों के माध्यम से कूड़ा उठाया गया। टीम निरंतर भ्रमण शील रहीं। इस दौरान साढ़े पांच सौ सामान्य व लगभग 130 कर्मी अतिरिक्त लगाए गए। गाड़ियां भी अतिरिक्त लगाई गई। भंडारो स्थलों पर कंपनी के आईईसी टीम के सदस्यों ने कैंपेनिंग कर लोगों को गंदगी न करने के प्रति जागरूक कर हिदायत दी गई। 3 शिफ्ट में आठ आठ घंटे कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। मेयर नगर आयुक्त भी टीम के कार्यों पर नजर बनाए रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.