• Fri. Sep 11th, 2026

प्लास्टिक मुक्त मथुरा-वृन्दावन अभियान के तहत स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित

ByVijay Singhal

Jun 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
विधायक श्रीकान्त शर्मा ने स्वामी घाट से बंगाली घाट तक श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश
मथुरा।प्लास्टिक मुक्त घाट मथुरा-वृन्दावन अभियान को जनसहयोग से गति देने के उद्देश्य से मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा  द्वारा शनिवार प्रातः एक विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6 बजे श्री यमुना जी के पावन तट पर स्थित स्वामी घाट से किया गया, जो बंगाली घाट तक चला। वहीं पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं वर्तमान मथुरा-वृंदावन विधायक श्रीकान्त शर्मा ने यमुना की स्थिति पर गहरी चिंता प्रकट करते हुए कहा —
“यमुना केवल एक नदी नहीं, हमारे श्रद्धा और संस्कृति की जीवनधारा है। लेकिन आज जिस प्रकार उसमें प्लास्टिक, केमिकल, और गंदगी प्रवाहित की जा रही है, वह हमारी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि यमुना की दुर्दशा देखकर कृष्ण की नगरी की आत्मा कह रही है।
श्रद्धालुओं की आस्था और यमुना जी की पवित्रता तभी बनी रह सकती है, जब हम खुद जिम्मेदारी लें। केवल सरकारी योजनाएं नहीं, जनसहभागिता ही असली समाधान है,विधायक श्री कांत  शर्मा ने अधिकारियों से सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की क्षमता बढ़ाने और उद्योगों पर निगरानी मजबूत करने के निर्देश दिए , साथ ही लोगों से अपील की कि वे पूजन सामग्री, प्लास्टिक, और गंदगी यमुना में न डालें।उन्होंने कहा।
उन्होंने नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से अपेक्षा जताई कि नालों की रोकथाम, कचरा प्रबंधन और घाटों की सफाई में तत्परता लाई जाए।भाजपा महानगर अध्यक्ष  हरिशंकर राजू यादव ने कहा यमुना की हालत देखकर मन व्यथित होता है। मथुरा-वृन्दावन जैसे तीर्थ में आकर जब कोई श्रद्धालु गंदे पानी में स्नान करता है, तो यह केवल धार्मिक ही नहीं, सामाजिक विफलता भी है।उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल अभियान नहीं, व्यवहार परिवर्तन की ज़रूरत है।हर नागरिक, हर दुकानदार, हर मंदिर, हर होटल – सबको मिलकर यह ठानना होगा कि यमुना को अब और गंदा नहीं होने देंगे
इस अवसर हेमंत खंदौली कुंज बिहारी भारद्वाज पार्षद विजय शर्मा भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी श्याम शर्मा नरेश शर्मा बब्बू अखिलेश मिश्रा आशीष शर्मा नट्टू पंडित विवेक शर्मा सर्वेश चतुर्वेदी अजय चतुर्वेदी अंकित चतुर्वेदी अपर नगर आयुक्त अनिल अग्रवाल गोपाल गर्ग महेश काजू आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes
मथुरा स्टेशन से बच्चा चोरी का पर्दाफाश, महिला ने प्रेमी संग चुराया मासूम, मुरैना से गिरफ्तार
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह प्रकरण को लेकर 6 दिसंबर को मथुरा में प्रस्तावित कार सेवा को लेकर हरिद्वार में अखाड़ा परिषद ने स्थिति स्पष्ट की है। हरिद्वार में अखाड़ा परिषद से जुड़े संतों ने कहा कि 6 दिसंबर को परिषद की ओर से मथुरा में किसी भी प्रकार की कार सेवा नहीं होगी। अखाड़ा परिषद किसी कार सेवा का समर्थन नहीं करती है और अखाड़ा परिषद का कार से सेवा से कोई मतलब नहीं है। यह बात उन्होंने हरिद्वार में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ लाई गई रजत शिला का विधि-विधान से पूजन के दौरान कही। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज एवं निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद महाराज ने अपने स्थान पर संकल्पित रजत शिला का पूजन किया। उधर, संतों से कहा कि न्यायालय के आदेश के बिना वह किसी प्रकार का समर्थन नहीं करेंगे।डाॅ. रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जा सकता है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े मामले का समाधान न्यायालय के माध्यम से ही संभव है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में हिंदू पक्ष के याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि उन्हें न्यायालय पर पूरा विश्वास है। जिस प्रकार अयोध्या मामले में न्यायालय के माध्यम से फैसला आया, उसी प्रकार मथुरा प्रकरण में भी न्यायालय से निर्णय आने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि 6 दिसंबर को अखाड़ा परिषद की ओर से किसी भी प्रकार की कार सेवा का कार्यक्रम नहीं होगा। उन्होंने दावा किया कि प्रकरण से संबंधित प्राचीन साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए जा चुके हैं और इन्हीं के आधार पर न्यायालय निर्णय करेगा। 7455095736
मथुरा में 6 दिसंबर को कार सेवा नहीं होगी:अखाड़ा परिषद ने किया कार्यक्रम रद्द,

Leave a Reply

Your email address will not be published.

You missed