हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा वृंदावन महानगर की जनता को भीषण गर्मी से कुछ राहत प्रदान करने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा एंटी स्मोकिंग मशीनों के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे जल की फुहारे छोड़ी जा रही है। वाटर स्पिंगलर मशीनों के माध्यम से किए गए ठंडे पानी की फुहारों से तपती गर्मी में राह चलते लोगों को काफी प्रसन्नता महसूस हुई। भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए जनमानस को राहत प्रदान करने हेतु नगर आयुक्त जगप्रवेश के आदेश पर मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा शहर में वॉटर स्प्रिंकलर (एंटी स्मोक गन) मशीनों के माध्यम से प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर ठंडे जल की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को तपती गर्मी से राहत प्रदान करना, सार्वजनिक स्थलों पर तापमान को संतुलित रखना एवं शहर में पर्यावरणीय वातावरण में नमी बनाए रखना है। नगर निगम द्वारा भूतेश्वर तिराहा, भरतपुर गेट, स्टेट बैंक चौराहा, गोवर्धन चौराहा, कृष्णा नगर चौराहा, भूतेश्वर रोड, बीएसए रोड, स्टेट बैंक चौराहा होते हुए टैंक चौराहा तक के प्रमुख मार्गों पर भी इसी प्रकार ठंडी जल फुहारें छोड़ी गईं। नगर आयुक्त जगप्रवेश के अनुसार नगर निगम का यह अभियान नागरिकों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से निरंतर जारी रहेगा ताकि जनसामान्य को लू, गर्म हवाओं और अधिक तापमान से कुछ हद तक राहत मिल सके। साथ ही नगर निगम मथुरा-वृंदावन आम नागरिकों से अपील करता है कि वे गर्मी के इस मौसम में स्वयं को सुरक्षित रखें, पर्याप्त जल सेवन करें ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
