हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां में ट्रेनों में बिना टिकट यात्रियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में शुक्रवार को शोलाका स्टेशन पर कई ट्रेनों में चेकिंग की गई। 143 यात्री बिना टिकट के यात्रा करते हुए पकड़े गए। इनसे 53 हजार 780 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना टिकट यात्रियों में अफरातफरी मच गई और वह दूसरे स्टेशनों पर उतरकर टिकट खिड़की से टिकटें खरीदते नजर आए। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल के निर्देशानुसार सहायक वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग आगरा वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में शोलाका स्टेशन पर ट्रेनों में चेकिंग की गई। इस दौरान अनधिकृत यात्रा करने वाले 28 यात्रियों से 12520 रुपये तथा गंदगी फैलाने/धूम्रपान करने पर 3 यात्रियों से 400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। जांच के दौरान रुंधी, कोसी एवं होडल स्टेशनों की टिकट विंडो सेल पर यात्रियों की लंबी लाइन लगी नजर आई। वाणिज्य प्रबंधक भूलेश पांडेय, मुख्य टिकट निरीक्षक सामान्य मथुरा बाबूलाल, मुख्य टिकट निरीक्षक अशोक सिंह आदि मौजूद थे। जनसंपर्क अधिकारी आगरा मंडल प्रशिस्त श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
