• Mon. Jul 27th, 2026

व्रन्दावन में इस्कॉन से प्रेम मंदिर तक चला स्वच्छता महाअभियान

ByVijay Singhal

Jul 27, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर तक भव्य स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, जिला प्रशासन, नगर निगम, हार्टफुलनेस संस्था और प्रोजेक्ट मथुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में हेरिटेज पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों तथा विभिन्न शहरों से आए स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रमणरेती मार्ग पर अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत हेरिटेज पब्लिक स्कूल में आयोजित हार्टफुलनेस ध्यान सत्र से हुई, जिसमें प्रतिभागियों को सेवा, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया। इसके बाद स्वयंसेवकों ने इस्कॉन मंदिर से प्रेम मंदिर तक मार्ग की सफाई की तथा स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छता बनाए रखने एवं सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए जागरूक किया। अभियान में गीता शोध संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार और चंद्रिका प्रसाद राय, हार्टफुलनेस के कोऑर्डिनेटर निशांत शर्मा, प्रोजेक्ट मथुरा के संस्थापक विपुल अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में इन संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने रोड को स्वच्छ रखने के लिए कूड़ा एकत्रित कर उसे जगह-जगह डस्टबिन में डाला।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.