हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद बुधवार से जनपद की दीवानी अदालतों में नियमित न्यायिक कार्य फिर से शुरू हो जाएगा। न्यायालय खुलने के साथ ही दीवानी, भूमि विवाद, उत्तराधिकार, वाद, निषेधाज्ञा, पारिवारिक और अन्य सिविल मामलों की सुनवाई शुरू होगी। अदालतों के खुलने से लंबे समय से अगली तारीख का इंतजार कर रहे वादकारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान न्यायालयों में नियमित कार्य पूरी तरह स्थगित रहा। केवल अत्यावश्यक प्रकृति के मामलों की सुनवाई अवकाशकालीन न्यायालयों के माध्यम से की जाती रही। अब अवकाश समाप्त होने के साथ सभी न्यायालय अपने निर्धारित समय पर नियमित रूप से संचालित होंगे। अदालतों के खुलने से अधिवक्ताओं की भी नियमित गतिविधियां शुरू हो जाएंगी। बार एसोसिएशन परिसर में फिर से चहल-पहल लौटेगी और न्यायिक कार्यों में तेजी आएगी। अवकाश के दौरान लंबित रहे मामलों में अब सुनवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तथा नई वाद पत्रिकाएं भी दाखिल की जा सकेंगी। न्यायिक अधिकारियों और न्यायालय कर्मचारियों ने भी नियमित कार्य के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। बुधवार से अदालत परिसरों में वादकारियों, अधिवक्ताओं और पक्षकारों की आवाजाही बढ़ने के साथ न्यायालय परिसर एक बार फिर पूरी तरह गुलजार नजर आएगा। जिला शासकीय अधिवक्ता शिवराम तरकर ने बताया कि एक जुलाई से अदालत खुलने के बाद कामकाज शुरू हो जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
