• Tue. Jun 30th, 2026

36.38 करोड़ की लागत से बनेंगे 6 नए विद्युत उपकेंद्र

ByVijay Singhal

Jun 30, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति देने के उद्देश्य से विद्युत निगम जिले में छह नए 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र (सब स्टेशन) बनाएगा। बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत इन उपकेंद्रों के निर्माण पर 36.38 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना पूरी होने के बाद जिले की 60 हजार से अधिक आबादी को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने बताया कि सभी 6 उप केंद्रों की क्षमता 10-10 एमवीए की होगी। इन क्षेत्रों में लंबे समय से बढ़ते लोड के कारण पुराने उपकेंद्रों पर दबाव बना हुआ है। इससे ओवरलोडिंग, लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। नए उपकेंद्र बनने के बाद इन समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है। धनराशि स्वीकृत होने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.