हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बड़ा दिन यानि 25 दिसंबर के नजदीक आते ही ईसाई समुदाय ने क्रिसमस की तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। बच्चों व युवाओं की भजन मंडली द्वारा अभ्यास किया जा रहा है। घरों पर जाकर कैरोल गीत गाए जा रहे हैं। बाजार में खरीदारी की जा रही है।

लेलीडर हिमांशु रोबिन ने बताया कि इस पूरे माह को एड्वेंट सीजन के रूप में जाना जाता है। इसमें चार रविवार आशा, शांति, आनंद व प्रेम के रूप में माने जाते हैं। भारत में ईसाई धर्म के अलावा अन्य धर्म के बच्चों में भी सांता क्लाॅज, क्रिसमस ट्री व सजावट को लेकर उत्साह देखा जाता है। बताया कि शहर में ईसाई धर्म के करीब 5000 अनुयायी हैं। 21 दिसंबर को सेंट्रल मैथोडिस्ट चर्च में गायन प्रतियोगिता कैंटेटा सर्विस का आयोजन होगा। क्रिसमस की मुख्य आराधना 24 दिसंबर मध्य रात्रि से प्रारंभ होकर 25 दिसंबर प्रातः तक चलेगी। इन कार्यक्रमों में मार्गरेट सोलोमन, जरेश, राहुल मैसी, रितेश, अभिषेक, सैमुअल, भूमिका, डॉली, स्तुति, जॉय, संतोष आदि का योगदान रहा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes