• Mon. Nov 9th, 2026

माहेश्वरी सभा के प्रादुर्भाव दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Byvijay.singhal1233

Jun 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला माहेश्वरी सभा द्वारा अपना प्रादुर्भाव दिवस (महेश नवमी) दो दिवसीय कार्यक्रमों के जरिए धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रादेशिक सभा के अध्यक्ष अलीगढ़ निवासी राकेश मोहता व विशिष्ट अतिथि विकास भूतड़ा व अजय माहेश्वरी रहे। 3 जून को जिला माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष ने भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिता सभी वर्ग के सदस्यों के लिए हुईं, जिनमें वाद विवाद प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस, एकल नृत्य आदि हुए, जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। 4 जून को समाज की शोभायात्रा मंडी रामदास से माहेश्वरी सेवा सदन, लाल दरवाजा तक निकाली गई। समाज के पुरुष और महिलाओं ने भाग लिया। शोभायात्रा माहेश्वरी सेवा सदन पहुंचने के पश्चात सभी समाजजन ने भवन में स्थित मंदिर में भगवान शिव का सामूहिक रुद्र अभिषेक किया। शाम को नेशनल चैंबर्स ऑफ काॅमर्स पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसकी थीम ऑपरेशन सिंदूर रहा। ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित नाटिका ने उपस्थित जनों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन महिला मंडल के उपाध्यक्ष शिप्रा राठी व जिला माहेश्वरी सभा के महासचिव अभिषेक राठी ने किया। विभिन्न वक्ताओं ने समाज किस प्रकार सशक्त व एकजुट हो उस पर विचार व्यक्त किए। इनमें राकेश मोहता, विकास भूतड़ा, अजय माहेश्वरी, एडवोकेट राजेंद्र माहेश्वरी, मुकेश मालपानी, अभिषेक राठी प्रमुख थे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.