• Sun. Nov 8th, 2026

दूल्हे के साथ धोखा,दुल्हनिया के रुप में थमा दिया किन्नर,सुहागरात के दिन हुई जानकारी

Byvijay.singhal1233

Nov 19, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज
एटा में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है,शादी के सुहागरात के दिन दूल्हे की दुल्हनिया किन्नर निकली, मामला जिले के जैथरा थाना क्षेत्र का है। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के जैथरा में एक परिवार की शादी की खुशियां पहले ही दिन गम में बदल गईं,सुहागरात पर पति ने अपनी पत्नी का घूंघट उठाया तो उसके होश उड़ गए,पति ने जब उससे वार्ता करने की कोशिश की तो पत्नी ने मना करा दिया,बाद में पति को पता चला कि जिससे उसने शादी की है वह असल में महिला न होकर किन्नर है,जिसे सुनकर पति होश-ओ-हवास खो बैठा, पीड़ित ने दुल्हनिया एवम् उसके घरवालों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा के एक कस्बा निवासी पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी शादी मनोकामना सिद्ध दुर्गा मंदिर स्कूल ब्लाक पार्ट-2 शंकरपुर दिल्ली से साथ तय हुई थी, तीन मई को शादी हुई इस दौरान लड़की के घरवालों ने कुछ भी नहीं बताया,तीन मई को बारात लेकर दिल्ली पहुंचे और हंसी-खुशी अगले दिन विदाई होने के बाद दुल्हन को लेकर घर पहुंचे,महिलाओं ने रीति-रिवाज के बाद पीड़ित को सुहागरात के लिए कमरे में भेजा,इस दौरान पीड़ित को पत्नी से बात करने का मौका मिला,इस दौरान पत्नी ने शारीरिक संबंध बनाने से इंकार कर दिया,पहले दिन पीड़ित मान गया, अगली रात फिर से पत्नी से संबंध बनाने के प्रयास किया,पत्नी ने मना कर दिया और जो हकीकत बताई उसे सुनकर पीड़ित के होश उड़ गए,पत्नी ने संबंध बनाने से इंकार करते हुए खुद को किन्नर बताया,पीड़ित को बताया कि उसके घरवालों ने किन्नर होने की बात पीड़ित से छिपाई है,यह बात सुनकर उसके होश उड़ गए, आरोप है कि पांच दिन बाद आरोपी पत्नी, सास, साली, ससुर आएं और जेवरात, रूपये लेकर भाग गए, पीड़ित ने जेवरात, रूपये मांगे. आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया,जान से मारने की धमकी भी दी है,पीड़ित ने लाज लोक की वजह से अब आकर थाना जैथरा में तहरीर दी,पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जब पीड़ित को जानकारी हुई कि उसकी पत्नी किन्नर है तो उसके होश उड़ गए थे,शादी के पांच दिन तक रात में सो नहीं सका था और रात में करवटें बदलता रहता था,छठवें दिन तक नींद आई तो ससुरालीजन जेवरात, रूपये लेकर भाग गए, पीड़ित का परिवार लड़की को देखने गए थे उस समय भी लड़की पक्ष के लोगों ने कुछ भी नहीं बताया था, पीड़ित भी शादी के लिए राजी हो गया था,सुहागरात के दो दिन बाद हकीकत सामने आने के बाद पीड़ित परेशान रहने लगा था और समाज में बातें न हो उसे लेकर वह चुप रहता था, बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष परेशान कर रहा था जिसके बाद पीड़ित ने यह कदम उठाया है!
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.