• Tue. May 19th, 2026

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन व्यवस्था में बदलाव

ByVijay Singhal

May 19, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर श्रीबांकेबिहारी में वीआईपी के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव होने जा रहा है। अब वीआईपी प्रवेश द्वार पांच से मंदिर में प्रवेश न करके चार से करेंगे। आराध्य के दर्शन करने के बाद निकास द्वार एक से बाहर निकलेंगे। मंदिर में बढ़ती भीड़ और श्रद्धालुओं को वीआईपी कठघरे में होने वाली परेशानी को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है। वर्तमान में मंदिर में द्वार पांच पर लगी रेलिंग से पुलिसकर्मी वीआईपी को दर्शन कराने ले जाते हैं निकास द्वारा चार से मंदिर के बाहर लाते हैं। इस दौरान होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी ने वीआईपी को सहज दर्शन के लिए नई व्यवस्था की है। अब वीआईपी मंदिर के निकास द्वारा चार से प्रवेश कर एक से बाहर जा सकेंगे। इसके लिए कमेटी ने मंदिर के गेट चार के बाहर चबूतरे पर स्टील के पाइप का नया कठघरा बनवाया है। इसमें वीआईपी श्रद्धालु एकत्र हो सकेंगे। निकास द्वार चार से लेकर वीआईपी कठघरा तक नई रेलिंग लगाई गई है। जिससे मंदिर में प्रवेश करते ही आम श्रद्धालुओं से अलग रेलिंग से होकर वीआईपी कठघरे तक पहुंचा जा सके। दर्शन करने के बाद वीआईपी रेलिंग से होकर निकास द्वार एक से बाहर जा सकेंगे। हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य, सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में वीआईपी के लिए दर्शन व्यवस्था में बदलाव की तैयारी की है। गेट चार पर कठघरा बनकर तैयार है। इस संबंध में जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। यह व्यवस्था जल्द ही लागू की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.