हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी डा. पूजा गुप्ता ने विकास खण्ड चौमुहां में संचालित अस्थाई गौ-आश्रय स्थल तरौली सुमाली की व्यवस्थाएं परखने के लिए निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनको गौशाला में काफी कीचड़ मिली। जिस पर गौशाला संचालक को नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय सीडीओ को गौशाला में लगभग 159 गौवशं संरक्षित पाये गये। गौशाला में गौवशों के खाने-पीने की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। गौशाला में एक स्थान पर काफी कीचड पाई गई। जिसके सम्बन्ध में गौशाला संचालक को उक्त स्थान पर मिटटी आदि डलवाने हेतु निर्देशित किया गया । गौशाला संचालक को गौशाला की नियमित साफ-सफाई एंव समय-समय पर गौवशों का चिकित्सीय परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया गया।निरीक्षण के समय गौशाला संचालक संस्था कृष्ण बलराम फाउन्डेशन वृन्दावन के प्रतिनिधि, ग्राम प्रधान (प्रशासक) एंव गौशाला मे कार्यरत केयर टेकर उपस्थित मिलें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
