• Mon. Aug 17th, 2026

महिलाओं के नहाते हुए फोटो-वीडियो शूट करने के मामले

ByVijay Singhal

Aug 17, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। होटल और गेस्ट हाउस के स्नान घरों में महिलाओं के नहाते हुए फोटो-वीडियो शूट करने के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में एफआईआर के बाद युवक को हिरासत में लिया। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित आदमपुर क्षेत्र से श्रद्धालु 14 अगस्त को वृंदावन भ्रमण को आये थे। उन्होंने सौ फुटा रोड के पास डोर मैटरी गुरुजी होम स्टे में रात को रुकने के लिये कमरा लिया। आरोप है कि यहां महिला श्रद्धालु के नहाते हुए चोरी छिपे वीडियो बनाई जा रही थी। महिला ने वीडियो बनाने वाले युवक को देख लिया। इसके बाद कोतवाली में आरोपी विशाल शर्मा के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ सदर वरुण मिश्रा ने बताया कि आरोपी विशाल को हिरासत लिया गया। बता दें कि जुलाई माह में भी ऐसा मामला सामने आया था। अहमदाबाद, गुजरात की महिला ने राधा सेवा कुंज धाम में डोर मैटरी बुक किया था। महिला की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी आकाश निवासी आगरा को गिरफ्तार किया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.