• Fri. Jun 26th, 2026

थाना नौहझील क्षेत्र में ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने तोड़फोड़, गाड़ी क्षतिग्रस्त

ByVijay Singhal

Jun 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय
मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना खाने के बाद पैसे मांगने को लेकर दबंगों द्वारा जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने ढाबे में तोड़फोड़ की और वहां खड़ी संचालक की गाड़ी को क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर ढाबा कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडों व सरियों से मारपीट भी की। पीड़ित ढाबा संचालक की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने दो नामजद आरोपियों सहित उनके अन्य साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव नावली निवासी वृजेश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह गांव मकरन्दगढ़ी-चांदपुर कलां मार्ग पर अपना ढाबा चलाते हैं। बीते 22 जून 2026 की शाम करीब 8 बजे पालखेड़ा निवासी विन्नो और दिलीप उनके ढाबे पर खाना खाने आए थे। खाना खाने के बाद जब ढाबे के कर्मचारी ने उनसे खाने के पैसे मांगे तो दोनों दबंगई दिखाने लगे। उन्होंने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। ढाबा संचालक वृजेश कुमार ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने फोन करके अपने कुछ अज्ञात साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने ढाबे में जमकर तोड़फोड़ की। दबंगों ने ढाबे के पास खड़ी संचालक की गाड़ी को भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। विरोध करने पर कर्मचारियों सतवीर और दीपक पर लाठी, डंडों और लोहे के सरियों से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। जाते-जाते आरोपी पीड़ित पक्ष को जान से मारने की धमकी भी दे गए। घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.