• Sat. Nov 28th, 2026

बलदेव में दर्शन करने आई एक महिला के सोने के कुंडल छीनकर फरार

Byvijay.singhal1233

Jun 26, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में निर्जला एकादशी पर दर्शन करने आई एक महिला को झांसा देकर दो अज्ञात बदमाश सोने के कुंडल छीनकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर चार लोगों को पूछताछ के लिए उठाया है। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव लहरौली घाट निवासी कुशलता देवी श्री दाऊजी महाराज मंदिर में दर्शन करने आईं थीं। महिला ने कुंडल उतारकर रुमाल में बांधकर बैग में रख लिए थे। वहां मौजूद दो अज्ञात युवक महिला पर नजर बनाए हुए थे। ऑटो में बैठने पर दोनों बदमाश उसके पास आए और बातों में उलझाकर कुंडल छीन लिए और भाग गए। महिला ने शोर मचाया, तब तक दोनों आरोपी निकल गये। थानाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई होगी, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.