हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कार को कचहरी रोड पर तेजगति से दौड़ा कर दो स्कूटी तथा एक अन्य को टक्कर मारने वाले चालक को सदर बाजार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ घायल अधिवक्ता मोहित शर्मा के पिता तथा मृतक मुकेश के परिजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उधर घायल अधिवक्ता की हालत में सुधार हो रहा है।बुधवार को कचहरी रोड पर तेजगति से कार दौड़ा कर लेकर जा रहे चालक ने तीन दो पहिया वाहन चालकों को टक्कर मारी थी, जिनमें एक स्कूटी सवार युवक मुकेश सैनी निवासी आगरा की मौके पर ही मौत हो गई और युवा अधिवक्ता मोहित शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों की ओर से कार चालक के खिलाफ थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार चालक प्रियांशु यादव निवासी अहीर पाड़ा सदर बाजार को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेजा है। कार चालक प्रियांशु बच्चों को स्कूल लेने जा रहा था। उधर घायल युवा अधिवक्ता मोहित शर्मा सिटी हाॅस्पिटल में भर्ती हैं। घटना के 24 घंटे बाद उन्हें होश आ गया है। इसकी जानकारी पिता मधुसूदन शर्मा ने देते हुए बताया कि सुबह होश तो आ गया लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ नहीं है। थानाध्यक्ष सदर बाजार राजवीर सिंह ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
