• Mon. May 25th, 2026

कोसीकलां में विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा में व्योपारी ने थाने में दी तहरीर

ByVijay Singhal

Dec 1, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में बलदेव गंज चौराहा स्थित एक दुकान पर बिल जमा करने को लेकर दुकानदार एवं विद्युत कर्मियों के मध्य विवाद हो गया, जिसमें गाली गलौज के साथ मारपीट हो गई। पीड़ित उपभोक्ता ने अज्ञात विद्युत कर्मियों के खिलाफ बिल जमा होने के बावजूद अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए थाना में तहरीर दी है। शनिवार की शाम करीब सात बजे विद्युत विभाग की टीम बलदेवगंज चौराहा पर बकाया वसूली कर रही थी। इसी दौरान टीम बालकिशन की दुकान पर पहुंची, जहां दुकानदार के पुत्र टिंकूर अग्रवाल ने टीम को बताया कि उसका बिल जमा है। वसूली टीम ने उस बिल दिखाने को कहा तो उसने बताया कि उसने ऑनलाइन जमा किया है, जिसका मैसेज उसने अपने मोबाइल पर उन्हें दिखा दिया। आरोप है कि इसी दौरान टीम के साथ मौजूद एक युवक ने उपभोक्ता से अभद्रता कर दी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के मध्य मारपीट हो गई। अधिकारियों एवं मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने प्रकरण को शांत कराया। जानकारी मिलने पर व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और विद्युत विभाग के खिलाफ हंगामा काटते हुए थाना पहुंच गए। अवैध वसूली करने और अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात कर्मियों के खिलाफ थाना में तहरीर दी है। टिंकूर अग्रवाल का आरोप है कि उसने चेकिंग टीम के साथ मौजूद कर्मचारियों की आईडी मांगी तो वह नहीं दिखा सका। जिसको लेकर विवाद हुआ है। मामले को लेकर जब एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव से बात की तो उन्होंने बताया कि अभद्रता उपभोक्ता द्वारा की गई है। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेजों को चेक किया जा रहा है। जांच के उपरांत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.