हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए रोड स्थित गोला-पेटीज दुकान संचालक पर दबंगों ने हमला कर दिया। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई की। पुलिस से पहले दबंग वहां से भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तीन नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कृष्णा विहार कॉलोनी निवासी राहुल गोला की बीएसए रोड पर गोला-पेटीज के नाम से दुकान है। तीन अगस्त की रात करीब 11 बजे उनकी दुकान पर कुछ दबंग आए। पेटीज बनाने की कहने के बाद अभद्रता करने लगे। विरोध किया तो मारने की धमकी देने लगे। थोड़ी देर बाद बाइकों पर और युवक आ गए। आरोप है सभी ने मिलकर उनकी पिटाई की। पुलिस के पहुंचने से पहले ही दबंग वहां से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दबंगों की शिनाख्त की। साथ ही पीड़ित की तहरीर पर सुनील, लोकेंद्र और कान्हा के साथ-साथ छह अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ आशना चौधरी ने बताया है कि फिलहाल घटना की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
