हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 44वें विशाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह की तैयारियों पर मंथन हुआ। इसके लिए विप्र मेधावी विद्यार्थियों से अंकतालिका की छाया प्रति संबंधित संकलन केन्द्रों पर उपलब्ध कराने की अपील की गयी है। सम्मान समारोह 9 अगस्त चित्रकूट स्थित लीलामंच पर आयोजित होगा। जगन्नाथपुरी स्थित कैंप कार्यालय पर बैठक में निर्णय लिया गया की 44 वें विशाल मेधावी छात्र सम्मान समारोह में हाईस्कूल एवं इंटर यूपी बोर्ड 80 प्रतिशत अंक वाले छात्र, सीबीएससी वा अन्य बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट छात्र-छात्रा 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले एवं उच्च शिक्षा में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले ब्राह्मण मेधावी छात्र सम्मानित किए जाएंगे। ब्राह्मण मेधावी छात्र-छात्रा अपनी अंक तालिका की छाया प्रति टेलीफोन नंबर एवं पते के साथ आचार्य कंप्यूटर विकास बाजार पतंजलि स्टोर कृष्णा नगर पुलिस चौकी के सामने, कृष्णा ज्वेलर्स धोलीप्याऊ, श्री हरि मेडिकल स्टोर शास्त्री नगर, राहुल मैचिंग सेंटर छत्ता बाजार, सुरेंद्र कुमार पोशाक वाले कृष्ण प्लाजा मसानी तिरहा, प्रधान कार्यालय वाटी वाली कुंज लाल दरवाजा पर 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा कर सकते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
