हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव में नामांकन के साथ ही भाजपा संगठन ने चुनाव की कमान अपने हाथों में ले ली है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी पार्टी प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चत करने में जुट गए हैं। प्रत्याशी के लिए जहां ज्यादा से ज्यादा जनसमर्थन जुटाने का निर्णय लिया गया है, वहीं बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख और बूथ प्रभारी सहित मंडल की टीमें चुनाव की रणनीति को धार देने में जुट गईं हैं।नगर निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी रणनीति चार से पांच माह पहले ही बना ली थी। कार्यकर्ता और पदाधिकारी निष्क्रिय होकर घरों पर न बैठ जाएं, इसके लिए निरंतर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाए गए। बूथ की कमेटी और पन्ना प्रमुखों को एक-एक घर में वोटर की पहचान के साथ ही विपरीत विचारधारा वाले मतदाओं को चिह्नित कर उन्हें पार्टी के पक्ष में करने की मुहिम चलाई गई। यह सफल भी होती दिख रही है। पार्टी प्रत्याशी विनोद अग्रवाल को सुबह से ही चुनाव मैदान में उतार दिया जा रहा है। रात आठ से दस बजे तक पार्टी प्रत्याशी की बैठक, जनसंपर्क और नुक्कड़ सभाओं के कार्यक्रम के साथ ही स्वागत और भोजन से लेकर जलपान तक संगठन तय कर रहा है। महापौर प्रत्याशी विनोद अग्रवाल जिस वार्ड में जनसंपर्क करने जा रहे हैं, वहां के पार्षद प्रत्याशी भी उनके साथ रह रहे हैं। इसका फायदा यह हो रहा है कि पार्टी के मेयर और पार्षद प्रत्याशी को जहां अलग-अलग प्रचार नहीं करना पड़ रहा है, वहीं दोनों प्रत्याशियों से जनता एक साथ रूबरू हो रही है। भाजपा प्रत्याशी विनोद अग्रवाल के समर्थन में पार्टी के बड़े नेताओं की भी सभा होंगी। पार्टी ने ब्राह्मण, ठाकुर, वैश्य और अन्य जातियों को लुभाने के लिए बड़े नेताओं की सभाओं की डिमांड नेतृत्व के समक्ष रखी है। इनमें पहली पसंद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इसके साथ ही कई मंत्रियों की मांग भी की जा रही है। चुनाव की कमान जिले के प्रभारी मंत्री संदीप सिंह और चुनाव प्रभारी व एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी संभाले हुए हैं। कई दावेदार टिकट न मिलने पर नाराजगी दिखाने लगे हैं। इनमें वृंदावन और मथुरा में कई प्रत्याशी शामिल हैं, जिन्होंने पार्टी प्रत्याशी के विरोध में पर्चा तक भर दिया है। ऐेसे में इन असंतुष्टों को समझाकर बैठाने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी को संगठन में स्थान देने का आश्वासन दिया जा रहा है किसी को मनोनीत पार्षद का दिया जा रहा है। प्रदीप गोस्वामी महामंत्री, महानगर भाजपा ने कहा पार्टी पूरी दमदारी के साथ प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रही है। पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रचार और जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। पार्षद प्रत्याशी भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क कर रहे हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
