• Mon. Jun 29th, 2026

चुनाव की घड़ी आते ही वोट के लिए घर-घर दस्तक, वार्ड के पुराने मुद्दों के किये जाने लगे समाधान

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चुनाव की घड़ी आते ही वोट के लिए घर-घर दस्तक दी जाने लगी है। वार्ड के पुराने मुद्दों के समाधान के वादे किए जाने लगे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि चुनाव बाद जनप्रतिनिधि इन वादों को भूल जाते हैं और लोग हर दिन समस्याओं से रूबरू होते हैं। नगर निगम के वार्ड 23 अंतर्गत अहीरपाड़ा के लोगों की कुछ ऐसी ही शिकायत है। लोग कहते हैं कि वार्ड में विकास तो हुआ है, लेकिन अनेक मोहल्लों मेें मूल समस्याएं यथावत हैं। भीम नगर में पांच साल पहले भी पानी की समस्या थी, जो अब भी बरकरार है। कुछ यही हाल स्ट्रीट लाइट और खुले गोवंश को लेकर है।सदर का यह इलाका बरेली-जयपुर मार्ग से लेकर यमुना खादर क्षेत्र की काॅलोनियाें तक जुड़ा है। इस में करीब एक दर्जन मोहल्ले शामिल हैं। यहां की सबसे बड़ी समस्या छुट्टे गोवंश की है। गोवंश बरेली-जयपुर मार्ग पर ही नहीं, गली-गली में नजर आते हैं। दूध के लिए क्षेत्र में गोवंश का पालन बड़ी संख्या में किया जाता है, जो गलियों में बैठे और विचरण करते देखे जा सकते हैं। इससे आम लोग परेशान हैं। पशु राहगीरों के लिए हादसों का कारण भी बनते हैं और बच्चों और महिलाओं को भी घर से निकलने में डर लगता है। बीते चुनाव में भी इस समस्या के समाधान का वादा पार्षद के दावेदारों ने किया था, लेकिन समाधान नहीं हो सका। एक बार फिर इसके समाधान का वादा किया जा रहा है। यही नहीं मुकेरियन और अहीरपाड़ा में रोड लाइट लगवाने का भरोसा दिया जा रहा है, जबकि भीम नगर के लोगों को पानी की आपूर्ति कराने की बात कही जा रही है। अशोक विहार, श्याम सुंदर काॅलोनी वासियों को भी उनके क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिया जा रहा है। यहां अतिक्रमण बड़ी समस्या है। चुनाव आते हैं और चले जाते हैं समस्याएं यथावत रहती हैं। भीम नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या पांच साल पहले भी थी और अब भी है। लोगों को दूसरे मोहल्ले में पानी भरने जाना पड़ता है। किसी ने इस समस्या का समाधान नहीं कराया। छुट्टा गोवंश सबसे बड़ी समस्या है। कोई सुनने को तैयार नहीं है। जनप्रतिनिधियों को छोड़िए अधिकारी भी इस समस्या को लेकर सिर्फ औपचारिकताएं ही निभाते आ रहे हैं। सदर क्षेत्र में अतिक्रमण की गंभीर समस्या है। दिनोदिन अवैध निर्माण बढ़ रहे हैं। पहले लोग गलियों में कार लेकर निकल जाते थे अब थ्री व्हीलर जाना मुश्किल हो गया है। इसे लेकर कोई प्रतिनिधि गंभीर नहीं है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.