• Wed. Apr 29th, 2026

1 सितंबर से चलेगा भाजपा सदस्यता अभियान, 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाये जायेंगे

ByVijay Singhal

Aug 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। गुरुवार को हाईवे स्थित पुष्पांजलि कालोनी में भाजपा के जिला कार्यालय पर सदस्यता आभियान चलाने हेतु अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अंजुला सिंह माहोर ने स्थानीय पार्टी नेताओं से बीजेपी की विचारधारा को जन जन पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं मांट विधायक राजेश चौधरी ने कहा कि 1 सितंबर से आयोजित भाजपा सदस्यत्ता में प्रत्येक बूथ कम से कम 200 सदस्य बनाने होंगे। पार्टी कार्यकर्ताओ को इसके लिए जुट जान चाहिए । भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पांडे ने बताया कि सदस्यता टोली बना कर सदस्यता आभियान को चलाया जायेगा। 30 अगस्त को सभी कार्यकर्ताओ की सदस्यता बिलकुल जीरो हो जायेगी। 31अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा की सदस्यता लेंगे उसके बाद 1 सितंबर से सभी पदाधिकारी को पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने जानकारी दी कि पार्टी का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू होगा। पार्टी का लक्ष्य इस अभियान में 10 करोड़ से अधिक सदस्य बनाना है। बैठक का कुशल संचालन सत्यापाल चौधरी ने किया। बैठक में नरदेव चौधरी बलदेव विधायक पूरन प्रकाश जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह निरंजन धनगर मनीषा पराशर अमन ठाकुर सुल्तान तरकर धर्मवीर अग्रवाल आकाश चौधरी निहाल सिंह आर्य अजय परखम नरेंद्र गौतम तरुण सैनी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.