• Mon. Jun 29th, 2026

बिट्टू को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत मोहरा बनाया

ByVijay Singhal

Apr 20, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिघल
मथुरा। श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू को भाजपा ने षड्यंत्र के तहत मोहरा बनाया है। पहले लखनऊ में एक बड़े भाजपा नेता के साथ बैठक करवाई और बाद में अपनी रणनीति के तहत बिट्टू को कांग्रेस का चुनाव चिह्न दिलाने में कामयाब हो गई, लेकिन कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी राज कुमार रावत ही हैं। जिला कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने यह बात कही।आलम ने कहा कि श्याम सुंदर उपाध्याय भी पार्टी महापौर पद के प्रबल दावेदार थे, परंतु 15 अप्रैल को पार्टी ने राजकुमार रावत को महापौर पद के लिए अधिकृत उम्मीदवार तय कर दिया। पार्टी ने इसकी सूचना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भी दे दी परंतु बिट्टू ने इसके अगले दिन कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में आवेदन कर दिया। बिट्टू द्वारा पार्टी का अधिकृत पत्र किस प्रकार से हासिल किया गया, इसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो दस्तावेज बिट्टू ने पार्टी की ओर से रिटर्निंग अधिकारी को दिया गया है वह किसी भी रूप मेें उनके लिए नहीं था। पार्टी ने उनकी सदस्य खत्म कर दी है और निष्कासन कर दिया है। वहीं राज कुमार रावत ने कहा कि पार्टी उनके साथ है। उन्हें विश्वास है कि उनकी जीत होगी। राष्ट्रीय सचिव ने ली पार्षद प्रत्याशियों की बैठक

राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर पार्षद प्रत्याशियों के साथ बैठक की और टिकट वितरण में हुई गड़बड़ी की भी जानकारी ली।

कांग्रेस ने रेवड़ियों की तरह बांटीं पार्षद के लिए टिकटें
मथुरा। कांग्रेस में गुटबंदी और वर्चस्व की लड़ाई में कई कर्मठ कार्यकर्ता दरकिनार कर दिए गए। वार्ड पार्षदों के लिए टिकट वितरण में अनदेखी से कार्यकर्ताओं में असंतोष व्याप्त है। जिन लोगों ने पार्षद की टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए आवदेन किया उनके सपने धरे रह गए और टिकट वितरण की भूमिका निभा रहे पार्टी संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने कई लोगों को बी फार्म दे दिए। नामांकन की जांच में इन सबको निर्दलीय मान लिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय से प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान को 70 बी फार्म देकर भेजा था। वह मथुरा में 16 अप्रैल को आए। यह सब बी फार्म बिना नाम लिखे हुए थे। इसकी जानकारी लगते ही कुछ दावेदारों ने उनसे रास्ते में ही बी फार्म हासिल कर लिए। इसके बाद वे महानगर अध्यक्ष सहित संगंठन के कई पदाधिकारियों के संपर्क में आए और उन्हें बी फार्म दिए। बाकी बचे करीब 28 बी फार्म महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा को दे दिए, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। कुछ दावेदारों ने बी फार्म की रंगीन फोटो स्टेट कराकर बेचना शुरू कर दिया और अपने चहेतों को कई वार्डों से नामांकन करा दिया। उधर, महानगर अध्यक्ष ने दावेदारों को बी फार्म दिया और वे नामांकन दाखिल करने पहुंचे तब तक उनके वार्ड से दूसरे लोग नामांकन दाखिल कर जा चुके थे। इससे टिकट मांग रहे अधिकतर पार्षद पद के दावेदार पार्टी के चिह्न से फार्म तक नहीं भर सके, जो भर चुके थे उनके नामांकन भी पार्टी के नहीं माने गए। इस पूरे मामले में शहर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने वीडियो वायरल की है और प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि प्रकाश प्रधान ने बताया कि जिले के कांग्रेसी पदाधिकारियों की मौजूदगी में उन्होंने बी फार्म दिए हैं। जो बच गए थे वह महानगर अध्यक्ष को दिए हैं। किसी ने बी फार्म वितरण की जिम्मेदारी नहीं निभाई। दो बार तो उनसे बी फार्म छीनने तक का प्रयास किया गया।

राष्ट्रीय महासचिव ने बिट्टू के प्रत्याशी बनने के मामले में तो भाजपा को बीच में घसीट ही लिया परंतु पार्षदों को टिकट वितरण में हुई गड़बडी की बात जब उनसे पूछी गई तो इसमें भी उन्होंने कहा कि यह भाजपा के लोगाें ने किया होगा। बी फार्म की स्कैन काॅपी करा कर बांट दी होंगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.