• Mon. Jun 29th, 2026

सोंख में बंदर के हमले से कपड़ा व्यापारी घायल

ByVijay Singhal

Jun 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में कपड़ा की दुकान पर बैठे व्यापारी को बंदर ने अचानक हमला कर दिया। उसने व्यापारी के पैर में काट लिया। घायल व्यापारी का उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंदरों के उत्पात की तमाम शिकायतों के बावजूद नगर पंचायत प्रशासन इन्हें पकड़वाने के कोई इंतजाम करने को तैयार नहीं है। कस्बा के रामलीला मैदान स्थित कपड़ा व्यापारी प्रेमसिंह  अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी एक बंदर ने अचानक हमला कर उनके पैर में काट लिया। अन्य दुकानदारों ने बंदरों को भगाकर उन्हें बचाया। लोगो ने जिला प्रशासन से बंदरों को पकड़वाने की मांग की है। व्यापारी प्रेमसिंह का कहना है कि बंदर ने हमला कर घायल कर दिया था। कस्बा के अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए गया तो वैक्सीन नही होने के बात कहकर लौटा दिया। अस्पताल में वैक्सीन की कोई सुविधा नही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.