• Mon. Jun 29th, 2026

व्रन्दावन में बिना नोटिस होटल-गेस्ट हाउस सील करने पर अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान

ByVijay Singhal

Jun 29, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में होटल और गेस्ट हाउसों पर बिना पूर्व सूचना की जा रही सीलिंग कार्रवाई के विरोध में गेस्ट हाऊस और होटल संचालकों के साथ नगर उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक हुई। इसमें संचालकों ने आवाज मुखर की। उन्होंने कहा कि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अनिश्चिकाल के होटल और गेस्ट हाउस बंद कर दिए जाएंगे। बैठक में अध्यक्ष आलोक बंसल ने कहा कि संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा जाएगा। व्यापारियों ने बिना नोटिस सील किए गए प्रतिष्ठानों को तत्काल खोलने की मांग करते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो होटल एवं गेस्ट हाउस संचालक अनिश्चितकालीन बंद करने के लिए मजबूर होंगे। संचालकों ने कहा कि प्रशासन बिना पूर्व सूचना कार्रवाई कर रहा है, जिससे होटल व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना था कि यदि प्रशासन निर्धारित मानकों की स्पष्ट जानकारी देगा तो सभी होटल और गेस्ट हाउस संचालक उनका पूरी तरह पालन करेंगे। उनका उद्देश्य नियमों का उल्लंघन करना नहीं, बल्कि व्यवस्थित तरीके से कारोबार संचालित करना है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि संबंधित विभागों की ओर से स्पष्ट दिशा-निर्देश और आवश्यक सहयोग नहीं मिल रहा है। उनका कहना था कि हेल्प डेस्क, एमवीडीए और फायर ब्रिगेड जैसी एजेंसियां भी कई मामलों में अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त नहीं कर पाई हैं, ऐसे में केवल होटल और गेस्ट हाउस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है। व्यापार मंडल ने प्रशासन से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकालने की मांग की। बैठक में आलोक बंसल, लक्ष्मीनारायण दीक्षित, आशीष ठाकुर, आशू गौतम, प्रदीप बनर्जी, रामू गुप्ता, पुनीत शर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.