हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्र विरोधी नीतियों पर केंद्र सरकार के खिलाफ बैंककर्मियों ने बैंकों के सामने प्रदर्शन किया। विभिन्न बैंकों के कर्मचारी व अधिकारी काम बंद करके चौकी बाग बहादुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा पर एकजुट हुए। फिर अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की। यूपीबीईयू जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सरकार की निजीकरण, विनिवेश और ठेका प्रथा को बढ़ावा देने वाली नीतियां जनता और श्रमिकों के हितों के खिलाफ हैं। ये नीतियां समाप्त नहीं होने पर बैंककर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर अखिल भारतीय किसान महासभा के पदाधिकारियों ने भी हड़ताल का समर्थन किया। कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। नत्थी लाल पाठक, मनोज वर्मा, एलएन सिंह, बृहम सिंह आदि मौजूद थे।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
