• Thu. Nov 5th, 2026

महावन में बाबा रामदेव पहुंचे कार्ष्णि गुरुशरणानंद के आश्रम, योग से निरोग रहने का दिया संदेश

Byvijay.singhal1233

Nov 5, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। महावन में उदासीन कार्ष्णि आश्रम रमणरेती महावन में आयोजित श्रीमद्भागवत प्रवचन कार्यक्रम में शुक्रवार को स्वामी रामदेव पहुंचे। उन्होंने मंच पर विराजमान होकर योगासन किया। योग करने से निरोग रहने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि आज के दौर में अगर योगासन नहीं करोगे, तो रोग आपको चारों तरफ से घेरे खड़े हैं। शरीर को योगासन की आवश्यकता है। तभी आपकी दिनचर्या सुगमतापूर्वक चल पाएगी। बाबा रामदेव ने मंच पर कपाल भाती, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम आदि कर भक्तों को योग के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में बुजुर्ग लोग हैं, वे किसी पर बोझ नहीं हैं। युवा पीढ़ी को बुजुर्गों से सनातन धर्म का ज्ञान लेना चाहिए। पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने प्रवचन के अंतिम दिन मां पृथ्वी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि द्वापरयुग में चारों तरफ अत्याचार होने लगा तो मां पृथ्वी गाय का रूप धारण कर भगवान विष्णु के समीप पहुंचीं। मृत्यु लोक में हो रहे अत्याचार का वर्णन किया। स्वयं विष्णु ने कहा कि हम पृथ्वी लोक में अवतार लेंगे और अत्याचार का संहार करेंगे। भगवान विष्णु ने बृज में कन्हैया के रूप में अवतार लिया। महामंडलेश्वर राजेंद्र दास महाराज ने भी प्रवचन किए। गीतामनीषी ज्ञानानंद महाराज, कार्ष्णि स्वरूपानंद महाराज, कार्ष्णि गोविंदा नंद महाराज, कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज मौजूद रहे।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.