• Sun. May 24th, 2026

पीसीएस की देने आए अभ्यर्थियों से ऑटो चालकों ने वसूला दोगुना किराया

ByVijay Singhal

Dec 23, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पीसीएस प्री परीक्षा देने आए अभ्यार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ऑटो चालकों ने उनसे 20 की बजाय 40 रुपये तक किराया वसूला। सेंटर पर समय से पहुंचने के चलते अभ्यार्थियों ने मजबूरी में किराया दिया। वहीं, परीक्षा छूटने के बाद शहर के दरेसी रोड, नए बस स्टैंड के पास, भूतेश्वर चौराहा, मसानी आदि अन्य जगह पर जाम की स्थिति बन गई।

मथुरा डिपो के एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। बस स्टैंड पर पहले से ही बसों को पहुंचा दिया गया था, जिससे परीक्षा समाप्त होने के बाद स्थिति सामान्य रही। डिपो से अतिरिक्त बसों को आगरा, एटा, हाथरस, मैनपुरी,फिरोजाबाद से आए छात्रों को वापस जाने के लिए रवाना किया गया। प्रतिदिन की अपेक्षा बसों में ज्यादा भीड़ रही। उधर, रेलवे जंक्शन पर परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी वापस जा रहे थे। जिससे स्टेशन पर उनकी भीड़ उमड़ी तो रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी ने सभी को लाइन से ट्रेन में सवार होने के बाद सुरक्षित घर पहुंचने की सलाह दी। जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि परीक्षा को लेकर टीम को सुबह से ही अलर्ट कर दिया गया था।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.