हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
वृंदावन में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंदुओं को आरक्षण देने की आवाज रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की भूमि वृंदावन से उठी है। प्रियाकांतजू मंदिर में कथावाचक देवकीनंदन महाराज ने इसे देश व्यापी बनाने के लिए मिस्ड कॉल अभियान का शुभारंभ किया। एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी अब अलीगढ़ एवं देश के अन्य शिक्षण संस्थाओं में मिस्ड कॉल अभियान चलाएंगे। एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा के संयोजक जय यादव, अर्जुन भोलू, बलदेव चौधरी, संजू बजाज, राम अवतार शर्मा व अजय तोमर वृंदावन आए। ठाकुर प्रियाकांतजू मंदिर में कथावाचक से अलीगढ़ मुस्लिम विवि में हिंदुओं को आरक्षण मिले इस मांग को लेकर 9837372047 पर मिस्ड कॉल की शुरुआत कराई। कथावाचक ने कहा कि देश में शिक्षण संस्थाओं को भी धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम विवि में हिंदुओं के लिए आरक्षण नहीं है, जबकि देश के सभी विश्वविद्यालयों में सभी के लिए आरक्षण की व्यवस्था लागू है। मोर्चा के संयोजक जय यादव ने बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम विवि में हिंदुओं को आरक्षण देने के लिए राष्ट्र व्यापी मिस्ड कॉल अभियान की शुरुआत वृंदावन से हुई है। उन्होंने बताया कि 9837372047 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर देशवासी अभियान को समर्थन देकर अभियान को सफल बनाएंगे। मिस्ड कॉल के नंबर के पीछे 2047 के मायने एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा के संयोजक ने बताया मिस्ड कॉल नंबर के पीछे के चार नंबर वह हैं जो देश के प्रधानमंत्री एवं उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री के 2047 तक देश का स्वर्णकाल एवं विश्व गुरु बन जाने की परिकल्पना है। मोर्चा का भी लक्ष्य है कि वर्ष 2047 तक देश के सभी विश्वविद्यालयों में धर्म के आधार पर शिक्षा व्यवस्था को बांटना खत्म हो जाए। हिंदू भी मुस्लिम विश्वविद्यालयों में पढ़ सकें। जन समर्थन पाने के लिए एएमयू आरक्षण संघर्ष मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर मिस्ड कॉल अभियान चलाया जाएगा। इसके एक माह बाद समर्थकों के डाटा के साथ मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मिलेगा। केंद्र सरकार से मांग की जाएगी कि वह संसद में देश के सभी विश्वविद्यालयों में संवैधानिक तौर पर आरक्षण व्यवस्था लागू करे और धर्म विशेष के विश्वविद्यालयों में भी हिंदुओं को प्रवेश मिले।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
