• Sun. May 24th, 2026

दाऊजी के विधालय में अध्यापक की साजे की 50 साल पुरानी गिराई दीवाल

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। दाऊजी के विधालय में अध्यापक मोरमुकुट सारस्वत की साजे की 50 साल पुरानी दीवाल गिरा दी। दाऊजी के गांव गढ़ उमराव में मोरमुकुट  विद्यालय में पढ़ाने के लिए दाऊजी गया हुआ था। उसी बीच मोरमुकुट के ताऊजी के बेटा भागवताचार्य सतीश चंद्र पुत्र श्री ब्रज मोहन ने 50 बर्ष पुरानी दीवार गिरा दी। जब मोरमुकुट विधालय में छुट्टी होने के बाद अपने गांव सादाबाद गांव गढ़ उमराव  में घर आये उन्होंने दीवार गिरी देखकर उनके पैरों की जमीन खिसक गई, इसका उन्होंने विरोध किया तो भागवत आचार्य सतीश चंद कहने लगे की यह तो हमारी दिवाल है। और इसी को लेकर गाली गिलोज देने लगे व मारपीट करने पर उतारू हो गए। यह देखकर गांव के लोग व वर्तमान प्रधान ने आकर  मोरमुकुट को बचाया। गांव के सामाजिक लोगो ने आकर सुझाव दिया। मोरमुकुट ने समाज का सम्मान करते हुए सुझाब को स्वीकार किया। सभी के बताये गयी जगह पर दीवाल लगवाने के निर्णय लिया। मोरमुकुट ने कहा, भागवताचार्य सतीश चंद्र मेरी जमीन पर अभेद कब्जा करना चाहते है मुझे ओर मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी देते है। उन्होंने कहा, अगर भविष्य में मुझे व मेरे परिवार के सद्स्य के साथ कोई भी घटना होती है तो उक्त लोगो को जिम्मेदार माना जाय।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.