हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र में युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिस तरह से शव मिला है, उससे हत्या की आशंका है। बताया जाता है कि गांव जादोपुर निवासी योगेंद्र कुमार तोमर का पुत्र विष्णु बुधवार की शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका। परिजनों ने फोन पर भी कई बार प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिली। गुरुवार की सुबह पांच बजे रोजाना दौड़ लगाने वाले युवकों ने बरौली मार्ग पर मंदिर के समीप पेड़ पर गले में फंदा लगाये विष्णु को लटका देखा। लोगों ने बलदेव थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। ग्रामीणों ने देखा कि विष्णु की गर्दन पर गहरा घाव है। साथ ही वह पेड़ के नीचे बैठने की मुद्रा में था। विष्णु की मौत की खबर सुनकर गांव में शोक व्याप्त हो गया। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विष्णु ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि किसी ने उसकी हत्या कर लटकाया है। विष्णु के गले पर निशान भी बताये गये हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सोंप दिया। शाम को अंतिम संस्कार गांव में कर दिया गया। जहां उसके छोटे भाई ने मुखाग्नि दी। अपने परिवार में विष्णु बड़ा पुत्र था। उसके एक छोटा भाई और एक बहन है। माता-पिता, भाई-बहन का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
