हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन व्यवस्था को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। एक श्रद्धालु ने मंदिर के कुछ सुरक्षाकर्मियों पर सुविधा शुल्क लेकर श्रद्धालुओं को विशेष प्रवेश देने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर मंदिर परिसर में कुछ देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। इसी दौरान गेट संख्या-2 पर कुछ श्रद्धालुओं को विपरीत दिशा से मंदिर की ओर जाते हुए देखा गया। आरोप है कि इन श्रद्धालुओं को सुरक्षा कर्मियों द्वारा विशेष अनुमति देकर प्रवेश कराया गया। बताया गया कि उस समय ठाकुरजी के भोग की व्यवस्था के चलते सामान्य श्रद्धालुओं का प्रवेश अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। आरोप है कि कुछ लोगों को प्रवेश देने के लिए चबूतरे पर लगी रेलिंग का ताला भी खोला गया। इसी दौरान दिल्ली निवासी रोहित खंडेलवाल अपने परिवार के साथ मंदिर में प्रवेश करने पहुंचे। उनका आरोप है कि सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक दिया जबकि अन्य श्रद्धालुओं को अंदर जाने दिया गया। रोहित ने सुरक्षा कर्मियों पर पैसे लेकर प्रवेश कराने का आरोप लगाया और हंगामा किया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
