• Mon. Jul 6th, 2026

दुल्हन से सजे सभी मंदिर, गली-मोहल्ले रोशनी से जगमग; ठाकुरजी के दर्शन को श्रद्धालुओं की लगी लाइन

ByVijay Singhal

Sep 7, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन कान्हा के रंग में रंग गया है। हर ओर उत्साह, उमंग और भक्ति का माहौल है। राधा दामोदर मंदिर में 251 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। वृंदावन के शाह जी मंदिर में 101 किलो पंचामृत से अभिषेक किया गया। गुरुवार तड़के श्रीकृष्ण जन्मभूमि स्थित भगवत भवन में कार्यक्रमों की शुरुआत मंगला आरती के साथ की गई। इसके बाद सुबह 10 बजे शोभायात्रा निकाली गई। वहीं वृंदावन के राधा रमण मंदिर में भगवान कृष्ण का सवा मन यानी 50 किलो दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से अभिषेक किया गया। कान्हा के जन्मदिन पर ब्रज के मंदिरों को दुल्हन-सा सजाया है। प्रेम मंदिर, बांके बिहारी, रंगनाथ, द्वारकाधीश, राधा रमण, इस्कॉन समेत 25 मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं। जन्मभूमि स्थित गर्भगृह में कारागार की तरह सजावट की गई है। जन्माष्टमी पर 25 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के मथुरा आने की संभावना है।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.