• Thu. Nov 5th, 2026

बार अध्यक्ष और सचिव के खिलाफ धरने पर बैठे अधिवक्ता

Byvijay.singhal1233

May 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव पर चैंबर कब्जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को अधिवक्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार अध्यक्ष और सचिव के पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ठा. मदन गोपाल सिंह ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष प्रदीप शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां अपने जूनियर अधिवक्ताओं के माध्यम से चैंबरों पर कब्जा करा रहे हैं। कब्जा होने के बाद चैंबरों को मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। दोनों पदाधिकारियों ने दिनेश यादव और प्रेम शंकर के चैंबर पर कब्जा कर लिया है। पूर्व सचिव गोपाल गौतम आई ने बताया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ता हित में कम और विरोध में अधिक कार्य कर रही है। शुक्रवार को धरना स्थल पर रामपाल सिंह, भूपेंद्र उपाध्याय, अश्वनी शुक्ला, देवेंद्र ठाकुर, इंद्र मोहन गौतम, गौरव चतुर्वेदी, आकाश सक्सेना, तेजपाल सिंह, अनोखी लाल शर्मा, रामकुमार शर्मा, रेखा यादव आदि मौजूद रहीं। विवाद खत्म करने के लिए चैंबर पर लगाया ताला जिस चैंबर को कब्जाने का आरोप लगाया जा रहा है इसे लेकर दिनेश यादव-प्रेमशंकर और जितेंद्र चौधरी-पवन ठाकुर के बीच विवाद चल रहा है। चैंबर किसी के नाम आवंटित नहीं है। विवाद की जानकारी होने पर चैंबर का ताला लगाकर चाबी बार एसोसिएशन कार्यालय में जमा करा दी गई है। जल्द ही चैंबरों का निर्माण कार्य होगा। इसके बाद दोनों पक्षों को चैंबर आवंटित कर दिए जाएंगे। चैंबर कब्जाने का आरोप बेबुनियाद है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.