• Sat. May 16th, 2026

मथुरा में बुलेट चोरी कर भाग रहा आरोपी फ्लाईओवर से कूदा , अस्पताल कराया में भर्ती

ByVijay Singhal

Feb 10, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना जैंत क्षेत्र के अंतर्गत एक बाइक चोरी के आरोपी को पीडित ने ही दबोच लिया। आरोपी घबराकर चौमुहां के फलाईओवर से नीचे कूद गया। जिससे उसके पैरों में चोटें आ गई हैं। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। हाईवे स्थित जीएलए यूनिवर्सिटी से एमबीए कर रहे छात्र राघवेंद्र राय निवासी निकट कृष्ण बिहार कलोनी, मथुरा ने बताया कि वह शनिवार को अपनी इनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 85 सी. एस. 6697 को खडी करके एमबीए का पेपर देने के लिए जीएलए विश्वविद्यालय में अंदर चला गया था। सांय करीब छह बजे वह जैसे ही बाहर निकला तभी देखा कि उसकी बाइक एक व्यक्ति लेकर उसके सामने से ही जा रहा था। तभी उसने अपने साथी की बाइक पर बैठकर तेजी से उसका पीछा किया। जैसे ही वह चौमुहां फलाईओवर के पास पहुंचा तो आरोपी बाइक छोडकर फलाईओवर से नीचे कूद गया। जिससे उसके पैरों में चोटें आ गई। लोगों ने उसको संयुक्त जिला चिकित्सालय वृंदावन में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि चौमुहां फ्लाईओवर से कूदे बुलेट मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आशिक पुत्र जमील निवासी जुरहेरा थाना डीग राजस्थान बताया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.