• Thu. Jul 9th, 2026

हथियार के बल पर महिला से दुष्कर्म करने का आरोप

ByVijay Singhal

Dec 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में महिला से रविवार रात तमंचे के बल पर कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के ससुर ने थाना पुलिस से नामजद युवक के खिलाफ बहू से दुष्कर्म करने की शिकायत की है। पुलिस का कहना है जांच में सामने आया है कि दोनों परिचित हैं। उनके आपसी सहमति से संबंध बने थे। महिला के ससुर ने बताया कि हाईवे थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी में उनका घर है। उसमें वह खुद व बहू बच्चों के साथ रहती है। रविवार रात एक युवक, जोकि पहले उनके पड़ोस में किराए के मकान में रहता था। वह छत के रास्ते से बहू के कमरे में गया और तमंचे की नोंक पर दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्चे जाग गए। शोर मचाने पर जब वह वहां पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। मामले में सोमवार को थाना हाईवे पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। इंस्पेक्टर उमेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। महिला के ससुर से लिखित तहरीर मांगी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.